बान ने भारतीय शांति रक्षकों को सराहा

संयुक्त राष्ट्र, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने मंगलवार को यहां भारतीय सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की। उन्होंने जनरल सुहाग के साथ बातचीत के दौरान भारतीय शांति रक्षकों की प्रतिबद्धता और उनके अनुशासन की प्रशंसा की।

सिंह ने संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रति भारतीय शांति रक्षकों की प्रतिबद्धता को लेकर बान को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए भारतीय शांति रक्षकों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय शांति सैनिक अनुशासन का उच्चतम प्रतिमान बनाए रखेंगे तथा भारतीय सेना यौन उत्पीड़न और शोषण को बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति पर कायम रहेगी।

दरअसल, अन्य देशों के शांति रक्षकों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने पर संयुक्त राष्ट्र अपने शांति अभियान भंग करता रहा है। लेकिन इस मामले में गत माह संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की ओर से यौन उत्पीड़न और शोषण पर जारी हुई विस्तृत रपट में भारतीय शांति सैनिकों को क्लीन चिट मिला है।

बान ने जनरल सिंह और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन से मुलाकात के दौरान शांति अभियानों में भारत के मजबूत सहयोग की प्रशंसा की।

बहरहाल, भारत के 7695 सैनिक संयुक्त राष्ट्र के नीले झंडे तले अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब तक 48 शांति मिशनों में 180,000 सैनिक भेज कर भारत शांति मिशनों में सर्वाधिक सैनिक भेजने वाला देश भी बन गया है।

गत साल सितम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र अभियानों के लिए 850 अतिरिक्त सैनिकों और तीन पुलिस इकाइयां भेजने की पेशकश की थी, जिनमें महिलाओं का अनुपात अधिक था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493