टीवी शो के लिए ललित, उदित साथ-साथ

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड की लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित के ललित सेन ने आगामी टीवी शो ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ शीर्षक वाले टीवी शो के लिए शीर्षक गीत तैयार करने के लिए लोकप्रिय पाश्र्व गायक उदित नारायण से हाथ मिलाया है।

ललित ने कहा, “‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ के शीर्षक गीत का संगीत आमतौर पर मेरी बाकी की धुनों से अलग है। शो का शीर्षक अधिक संगीतमय नहीं है, लेकिन जब मैंने इसका धुन तैयार किया तो मेरे दिमाग में शीर्षक गीत के लिए उदित नारायण के अलावा दूसरा कोई नाम नहीं आया।”

उन्होंने कहा, “उदित ने गीत के साथ सचमुच न्याय किया और इसे अधिक मधुर बनाया। यह गीत पूरा करने के बाद उदित ने मुझे अगले दिन फोन किया और कहा कि यह गीत मेरे दिमाग में बस गया है, जो मेरे लिए सबसे बड़ी तारीफ है।”

‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ का प्रसारण शनिवार से टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होगा। इसमें आज के समय के आम लोगों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने भगवान के प्रति आस्था रख बड़ी से बड़ी बाधाओं को दूर किया है।

धारावाहिक की मेजबानी सौरभ राज जैन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493