पाकिस्तान में बारिश संबंधित दुर्घटनाओं में 65 मरे

स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने बताया कि ये दुर्घटनाएं पिछले तीन दिनों में उत्तरी गिलगिट बाल्टिस्तान क्षेत्र, पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत और पूर्वोत्तर कश्मीर क्षेत्र में हुई हैं।

केपीके के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्रशासन का कहना है कि इस प्रांत में 47 लोगों की मौत हो गई है और 37 अन्य घायल हो गए हैं। भारी बारिश से घर ढहने के 141 से अधिक मामले सामने आए हैं और भूस्खलन के भी कई मामले सामने आए हैं।

प्रशासन के मुताबिक, शांघला जिले में 14 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कोहिस्तान जिले के एक ही परिवार के 12 सदस्य हैं। स्वात जिले से आठ, बानू, बाताग्राम, चितराल, मर्दान और ऊपरी दीर जिलों से दो-दो और मालकंद, मनसेहरा और चारसड्डा जिलों से एक-एक की मौत हो गई है।

पेशावर की प्रांतीय राजधानी की बारा नदी में बाढ़ आने से 70 से अधिक दुकानें बह गई हैं, जबकि कई अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493