मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 516.06 अंकों की गिरावट के साथ 24,883.59 पर और निफ्टी 155.60 अंकों की गिरावट के साथ 7,603.20 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.21 अंकों की गिरावट के साथ 25,372.44 पर खुला और 516.06 अंकों या 2.03 फीसदी गिरावट के साथ 24,883.59 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,372.44 के ऊपरी और 24,837.51 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से केवल एक शेयर ल्युपिन (0.12 फीसदी) में तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे अडाणी पोर्ट्स (6.23 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (5.45 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (5.38 फीसदी), भारती एयरटेल (5.03 फीसदी) और टाटा मोटर्स (4.52 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 22.50 अंकों की कमजोरी के साथ 7,736.30 पर खुला और 155.60 अंकों या 2.01 फीसदी गिरावट के साथ 7,603.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,736.30 के ऊपरी और 7,588.65 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 157.05 अंकों गिरावट के साथ 10,511.24 पर और स्मॉलकैप 149.63 अंकों की गिरावट के साथ 10,545.67 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से केवल एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाउ वस्तु (0.26 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (3.71 फीसदी), बैंकिंग (3.21 फीसदी), औद्योगिक (2.83 फीसदी), वाहन (2.82 फीसदी) और धातु (2.81 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 859 शेयरों में तेजी और 1,663 में गिरावट रही, जबकि 117 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath