सीरिया में नुसरा फ्रंट ने युद्धक विमान को मार गिराया

ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि अल-कायदा से संबद्ध नुसरा फ्रंट ने अलेप्पो के दक्षिण में स्थित ईस कस्बे में एक युद्धक विमान को मार गिराया।

संस्था ने कहा कि यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है कि विमान के चालक दल का क्या हुआ।

इस बीच, आतंकवादियों ने 20 सेकंड का एक ऑनलाइन वीडियो जारी किया, जिसमें आग से घिरे एक विमान को गिरते हुए दिखाया गया है।

आतंकवादियों ने 30 सेकंड का एक अन्य वीडियो भी जारी किया है, जिसमें मार गिराए गए विमान के पायलट को आतंकवादियों द्वारा पीटते हुए दिखाया जा रहा है।

वीडियो में एक आतंकवादी ने कहा कि उसके पास जो भी हथियार है वह ले लिया जाए, जबकि दूसरा उसे कुत्ता कह रहा है।

सरकारी मीडिया ने घटना पर अभी कुछ नहीं कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493