फीफा का दल करेगा 2018 विश्व कप तैयारियों का मुआयना

मास्को, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा का प्रतिनिधिमंडल 2018 फुटबाल विश्व कप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रूस पहुंच रहा है। यह फीफा के प्रतिनिधिमंडल का तैयारियों का जायजा लेने के लिए रूस का तीसरा दौरा है।

समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, फीफा के प्रतिनिधिमंडल का यह दस दिवसीय दौरा मंगलवार को सेंट पीटर्सबर्ग से शुरू होगा जोकि विश्व कप मैचों की मेजबानी करने वाले 11 शहरों में से एक है।

पीटर्सबर्ग के अलावा दल 14 अप्रैल से पहले निजनी नोवोग्रोद, वोल्गोग्राद, सामारा, येकाटेरिनबर्ग और सोची का दौरा करेगा।

सोची के दौरे पर दल को 2018 विश्व कप के बाकी मेजबान शहरों काजान, कालिनिनग्राद, मास्को, रोस्टोवो-ऑन-डोन और सारान्सक की आभासी यात्रा कराई जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल के मुखिया स्थानीय संगठन समिति (एलओसी) रूस-2018 के महानिदेशक ऐलेक्सी सोरोकिन हैं। उनके साथ फीफा के प्रतियोगिता निदेशक कोलिन स्मिथ और क्रिस्टियन उंगर दल में शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493