बार्सिलोना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बार्सिलोना क्लब के अध्यक्ष जोसेप बाटरेमेउ ने मंगलवार को जोर देते हुए कहा कि क्लब का अपने फारवर्ड खिलाड़ी नेमार को बेचना का कोई इरादा नहीं है।
जोसेप ने आगे कहा कि वह किसी भी क्लब को बार्सिलोना के कप्तान के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं देंगे।
समाचार पोर्टल ‘ग्लोब्स्पोर्टे’ को दिए अपने बयान में जोसेप ने कहा कि 24 वर्षीय खिलाड़ी नेमार बार्सिलोना में ही रहेंगे और अगर कोई उनके साथ करार के लिए आता है, तो उसे इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी।
जोसेप ने इस बात को स्पष्ट किया कि नेमार उनके साथ खेलना चाहते हैं और अब कोई विवाद नहीं है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
नेमार के एजेंट वागनेर रिबेइरो ने सोमवार को कहा था कि इस वक्त खिलाड़ी और पीएसजी के बीच कोई संपर्क नहीं है।
एजेंट ने यह भी कहा था कि पेरिस जैसे शहर में रहना और पीएसजी जैसे क्लब के साथ खेलना हर खिलाड़ी का सपना है।
dharmpath.com dharmpath