फिजी : चक्रवाती तूफान जेना करीब, स्कूल बंद रखने के निर्देश

मौसम वज्ञानियों ने कहा है कि चक्रवाती तूफान जेना दूसरी श्रेणी का तूफान है और यह तेजी से फिजी की ओर बढ़ रहा है। यह अपने साथ 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं लेकर आ रहा है। इसके देश के मुख्य द्वीप विती लेवू और उत्तरी द्वीप वनुआ लेवु के बीच से होकर गुजरने की संभावना है।

फिजी के साथ ही इसके पूर्वी पड़ोसी देश वनुआटू में भी चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है।

फिजी के शिक्षा मंत्री महेंद्र रेड्डी ने सरकार के स्वामित्व वाले फिजी ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन को बताया कि तूफान की चेतावनी की वजह से देश के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। अभिभावकों को मौसम संबंधी अन्य जानकारी पाने के लिए मौसम पर नजर रखने और रेडियो खबरें सुनने की सलाह दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493