चैम्पियनशिप में रविवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में 17 वर्षीय तैराक ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उनकी नजर अब इस वर्ष आयोजित होने वाले रियो ओलम्पिक खेलों पर है, जिसमें वह पहली बार हिस्सा लेंगे।
वांग ने कहा, “मुझे आशा है कि मैं ओलम्पिक खेलों में एक नए खिलाड़ी के रूप में उबर कर सामने आऊंगा। मुझे अभी और सुधार करना है।”
रियो ओलम्पिक 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे वांग ने कहा, “मुझमें अच्छा कौशल है, जो कि ब्रेस्टस्ट्रोक के लिए काफी जरूरी है। लेकिन, एक बेहतरीन तैराक बनने के लिए मुझे काफी लंबा रास्ता तय करना है।”
चीन तैराक संघ (सीएसए) ने मार्च में बताया था कि उनके छह खिलाड़ी डोपिंग टेस्ट में असफल हुए हैं, जिनमें वांग का नाम भी शामिल है।
सीएसए ने वांग पर 5,000 आरएमबी (772 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाते हुए उन्हें चेतावनी दी। हालांकि, उन पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया। वह रियो ओलम्पिक के लिए पहले से ही क्वालीफाई कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath