नाईजीरिया के रक्षा मुख्यालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राबे अबुबाकर द्वारा मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, समर्पण करने वाले आतंकवादियों के प्रति सरकार द्वारा पुनर्वास तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा में वापस लाने की प्रतिबद्धता की तर्ज पर शिविर का निर्माण किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिविर की स्थापना रक्षा मुख्यालयों के समन्वय में एक अभियान ‘ऑपरेशन सेफ कॉरिडोर’ के तहत किया गया है।
अबुबाकर ने कहा कि ऑपरेशन सेफ कॉरिडोर का मुख्य मकसद मुख्य धारा में वापस आने वाले बोको हराम के पूर्व आतंकवादियों का पुनर्वास करना है।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि समर्पण करने वाले आतंकवादियों को शिविर में विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath