चीन में हान राजवंश से जुड़ी कब्र मिली

बीजिंग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी चीन के गुआंगशी झुआंग क्षेत्र में करीब 2,000 वर्ष पुराने पूर्वी हान राजवंश की एक प्राचीन कब्र मिली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, झोंगशान प्रदेश के सांस्कृतिक अवशेष कार्यालय के प्रमुख छेन जियाओलिन के अनुसार, यह कब्र प्रदेश में श्रमिकों को मिली।

पुरातत्वविदें को कब्र में से मिट्टी के बर्तन, तांबे के कटोरे और सिक्के मिले हैं। उन्हें गोमेद की बालियां, तांबे का आइना और चरखे के पहिए भी मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये चीजें किसी महिला की हैं।

यह कब्र सिकिनजिआंग नदी के आसपास की जमीन में स्थित है, जो ऐतिहासिक समुद्री सिल्क रोड का एक अहम हिस्सा थी। समुद्री सिल्क रोड एक ऐसा प्राचीन वाणिज्यिक मार्ग था, जिसके जरिए चीन विदेशी बाजारों को रेशम, मिट्टी के बर्तन व चाय बेचा करता था।

छेन ने कहा कि कब्र संबंधी निष्कर्ष समुद्री सिल्क रोड के अनुसंधान के बारे में अहम सबूत उपलब्ध कराएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493