जे.के. रोलिंग की ‘हैरी पॉटर’ कुर्सी करीब 4,00,000 डॉलर में नीलाम

न्यूयॉर्क, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय ‘हैरी पॉटर’ सीरीज की लेखिका जे.के. रोलिंग की कुर्सी यहां 3,94,000 डॉलर में नीलाम हुई। रोलिंग ने इस सीरीज की पहली दो किताबें इसी कुर्सी पर बैठकर लिखी थीं। कुर्सी बलूत की लकड़ी से बनी है।

समाचारपत्र ‘द गार्डियन’ की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, 1930 के दशक की यह कुर्सी रोलिंग के एडिनबर्ग के फ्लैट के लिए मुफ्त में दी गई चार कुर्सियों में से एक है।

इस कुर्सी पर बैठकर उन्होंने ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ और ‘हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स’ लिखी थी।

हेरीटेज ऑक्शन्स द्वारा बुधवार की नीलामी से पहले भी इस कुर्सी की दो बार नीलामी हो चुकी है।

रोलिंग ने परोपकारी संस्था ‘नेशनल सोसायटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू चिल्ड्रन की मदद के लिए’ 2002 में इसे ‘चेयर-इश अ चाइल्ड’ को दान कर दिया था। लेखिका ने इसे दान में देने से पहले इस पर लिखा था, “मैं शायद आपको खूबसूरत न दिखूं, लेकिन आप जो देखते हैं, उससे फैसला न लें।”

उन्होंने लिखा, “इस कुर्सी पर बैठकर मैंने ‘हैरी पॉटर’ लिखी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493