अजलान शाह कप : आस्ट्रेलिया ने भारत को 5-1 से दी मात

कुआलालम्पुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम को सुल्तान अजलान शाह कप के अपने दूसरे मैच में गुरुवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-5 से हार झेलनी पड़ी है।

आस्ट्रेलिया के ब्लेक ग्रोवर्स ने टीम को पांचवें मिनट में ही गोल कर आगे कर दिया था लेकिन रुपिंदर पाल सिंह ने तीन मिनट बाद भारत को मैच में वापसी करा दी।

आस्ट्रेलिया ने इसके बाद भारत को पूरे मैच में पीछे ही रखा। उसने 13वें, 20वें और 26वें मिनट में गोल कर 4-1 से बढ़त ले ली थी।

पहले क्वार्टर में 1-1 की बराबरी के बाद आस्ट्रेलिया ने इस क्वार्टर में एक और गोल किया।

दूसरे क्वार्टर में एडी ओकेडेन और साइमन ओचार्ड ने स्कोर 4-1 कर दिया। भारत ने हालांकि तीसरे क्वार्टर में आस्ट्रेलिया को एक भी गोल नहीं करने दिया लेकिन अंतिम क्वार्टर में मैट घोड्स ने एक और गोल कर स्कोर 5-1 कर दिया।

भारत ने बुधवार को अपने पहले मैच में जापान को 2-1 से मात दी थी। भारतीय टीम रविवार को कनाडा से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493