मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘एबीसीडी: एनी बॉडी कैन डांस’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ और ‘एबीसीडी 2’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं डांसर-अभिनेत्री लॉरेन गोटलिब को एक हेल्थ एप के ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को यह घोषणा की गई।
मेवोलाइफ नाम का फिटनेस एप स्वास्थ्य और फिटनेस पर नजर रखने में सहायक है। यह वर्कआउट, कैलोरी की मात्रा, स्वादिष्ट भोजन बनाने का सुझाव देने के साथ ही दोस्तों के साथ फिटनेस की बातें साझा करने में उपयोगकर्ताओं की मदद करता है।
लॉरेन ने कहा, “मेवोलाइफ के साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुड़कर मैं खुश हूं। मुझे लगता है कि मेरे जैसे लोग इस तरह के उपकरणों को पसंद करेंगे, क्योंकि इससे एक क्लिक के जरिये फिटनेस पर नजर रखा जा सकता है।”
dharmpath.com dharmpath