विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि अल नीनो के कारण 35 वर्षो में सर्वाधिक बुरी तरह से प्रभावित अफ्रीकी देशों की आपात मदद के अफ्रीकी संघ की हालिया अपील पर चीन किस प्रकार प्रतिक्रिया करेगा।
सहायता का संकल्प राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिसंबर में लिया था।
लु कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अफ्रीका का एक गंभीर व मित्रवत साझीदार होने के नाते अफ्रीका के कई देशों में चीन फसलों को खराब होने तथा भुखमरी की स्थिति पैदा होने को लेकर चिंतित है।”
उन्होंने कहा कि अफ्रीका को कृषि, खाद्य सुरक्षा तथा खाद्य पदार्थ उत्पादन में वृद्धि के लिए चीन उसका समर्थन कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने मार्च में कहा था कि साल 2014-15 में खराब फसल, अक्टूबर से दिसंबर के बीच बारिश न होना व साल के मध्य तक सूखे जैसी स्थिति बनी रहने के कारण फसल बर्बाद हुए, जिसके कारण लोग खाद्य असुरक्षा व कुपोषण के खतरे से गुजर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath