मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चर्चित सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और सफल ‘नीरजा’ फिल्म के निर्माता अतुल कस्बेकर अब फिल्मों के पटकथा लेखक बनने की दिशा में काम कर रहे हैं।
मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चर्चित सेलिब्रिटी फोटोग्राफर और सफल ‘नीरजा’ फिल्म के निर्माता अतुल कस्बेकर अब फिल्मों के पटकथा लेखक बनने की दिशा में काम कर रहे हैं।
ऐसी अटकलें हैं कि वह फिल्म निर्देशक राम माधवानी के साथ मिलकर फिल्म बनाने के लिए एक पटकथा लिख रहे हैं। उन्हें फिल्म के लिए जल्द कलाकारों का चयन शुरू करने की उम्मीद है।
इस बारे में कस्बेकर ने कहा, “मैंने हाल में एक कल्पित विषय पर लिखा और इसे राम के साथ शेयर किया। यह मेरा स्वयं का ख्याल था और यह राम को पसंद आया। हम इसे पटकथा में तब्दील कर रहे हैं, जिस पर गर्व किए जाने की उम्मीद है।”
उन्होंने कहा, “मैं बस फिलहाल इतनी पुष्टि कर सकता हूं, यह एक हास्यपूर्ण पटकथा है। मैंने ‘नीरजा’ के बाद सोचा कि दर्शकों को हंसाने की भी कोशिश की जा सकती है।”
dharmpath.com dharmpath