योहान ब्लैक फिट, ओलम्पिक पर लगाया ध्यान

किंग्सटन (जमैका), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ओलम्पिक स्टार जमैका के एथलीट योहान ब्लैक ने खुद को पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है। ब्लैक ने कहा है कि अब वह रियो ओलम्पिक की तैयारियों में जुट जाएंगे।

ब्लैक ने बीते सप्ताहांत यूडब्ल्यूआई इंविटेशनल प्रतियोगिता में बिना किसी दिक्कत के हिस्सा लिया।

लंदन ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल करने वाले ब्लैक ने बीते सप्ताह 200 मीटर रेस में 21.23 सेकेंड समय के साथ रजत जीता।

ब्लैक ने कहा कि वह इस बात को लेकर खुश हैं कि वह बीते सप्ताह आयोजित आयोजन में बिना किसी चोट के हिस्सा लेने में सफल रहे। यह उनके लिए बहुत बड़ी सफलता है।

ब्लैक ने 2011 में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीता था। लंदन ओलम्पिक में वह 100 तथा 200 मीटर स्पर्धाओं में रजत जीतने में सफल रहे थे। इन स्पर्धाओं का स्वर्ण जमैका के ही उसेन बोल्ट ने जीते थे।

ब्लैक चोट के कारण 2013 विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493