इरफान खान की ‘मदारी’ जून में रिलीज होगी

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘मदारी’ 10 जून को दुनियाभर में रिलीज होगी।

इस संबंध में गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, फिल्म ‘पीकू’ और ‘तलवार’ में अपनी शानदार प्रस्तुति के बाद इरफान अब ‘मदारी’ के साथ पर्दे पर अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।

निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मदारी’ में जिमी शेरगिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

इरफान और जिमी के अभिनय कौशल से भरी फिल्म की कहानी और शैली का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493