चीन की कंपनियां न्यूयॉर्क में सूचीबद्ध डांगडांग को खरीदेगी

अमेरिकी स्टॉक मार्केट के बारे में सूचना प्रदान करने वाली बीजिंग स्थित कंपनी ‘इमेगु डॉट कॉम’ और ‘चाइना हुआंग्शी समूह’ ने गुरुवार रात घोषणा की कि उन्होंने न्यूयॉर्क शेयर बाजार में सूचीबद्ध डांगडांग कंपनी को 8.8 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से खरीदने का प्रस्ताव दिया है, जो डांगडांग की आंतरिक अधिग्रहण टीम द्वारा निर्धारित कीमत से 12.6 प्रतिशत अधिक है।

निवेशकों ने अधिग्रहण पर सलाह के लिए अंतर्राष्ट्रीय वकीलों ओमेलवनी और मायर्स एलएलपी को नियुक्त किया है।

‘डांगडांग डॉट कॉम’ 2010 में बाजार में आया था। इसका आधिपत्य किताबों की ऑनलाइन बिक्री के क्षेत्र में रहा है। हालांकि, इस कारोबार को अमेजन चाइना और घरेलू ई-कॉमर्स कंपनियों अलीबाबा और जेडी डॉट कॉम से चुनौती मिल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493