जर्मनी की फुटबाल टीम का नस्लवाद के खिलाफ अनोखा कदम

हाल ही में फेसबुक पेज पर जारी टीम की फोटो में सभी 22 खिलाड़ियों के चेहरों को डिजिटल तरीके से काले रंग में दर्शाया गया है। इसे टीम के ही एक खिलाड़ी डिएन्सटर एसवी ने साझा किया है।

हैम्बर्ग के पास डिएनस्ते कस्बे के ‘ईस्टर’ उत्सव में शनिवार को एक मैच के बाद मनाए जा रहे जश्न के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा टीम के डिफेंडर अमर अलनूर और स्ट्राइकर एमाद बाबिकेर पर किए गए नस्लवादी टिप्पणियों के बाद यह अनोखा कदम उठाया गया है।

क्लब ने अपने फेसबुक पेज पर फोटो के साथ जारी बयान में कहा, “इस फोटो को डिजिटल रूप से बदला गया है और इसके तहत अन्य खिलाड़ियों के साथ एकजुटता जताई गई है, क्योंकि अमर और एमाद दोनों पर शनिवार को ‘ईस्टर’ उत्सव के दौरान कुछ नस्लवादी टिप्पणियां की गई थी।”

इस फोटो को कई पूरे विश्व की मीडिया द्वारा उठाया गया है और सोशल मीडिया पर भी इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493