म्यांमार में 138 राजनीतिक कैदी रिहा

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इन पर लगे मामलों को हटाने के बाद रिहाई की गई है। इनमें राजनीति से संबद्ध मुकदमे का सामना कर रहे छात्र भी शामिल हैं।

इन 138 रिहा राजनीतिक कैदियों में से 25 महिलाएं भी हैं, जिन्हें बागो, मैगवे, यांगून और मांडलेय क्षेत्रों की जेलों से रिहा किया गया।

प्रशासन ने अगले सप्ताह म्यांमार के नववर्ष के अवसर पर राजनीतिक अपराधियों को रिहा करने के आंग सान सू की के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया है।

देश में नई सरकार के गठन के बाद कैदियों की रिहाई का यह पहला मामला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493