कोपा अमेरिका से पहले पनामा से भिड़ेगा ब्राजील

रियो डी जेनेरियो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील ने कोपा अमेरिका से पहले पनामा के साथ एक दोस्ताना मैच खेलने का फैसला किया है।

कोपा अमेरिका का 100वां संस्करण होने जा रहा है।

यह मैच कोलोराडो के डेनवर के डिक्स स्पोर्टिग गुड्स पार्क में 29 मई को खेला जाएगा।

कोच डुंगा की ब्राजीली टीम को कोपा अमेरिका के अपने पहले मैच में चार जून को इक्वाडोर के साथ भिड़ना है।

इसके बाद उसे आठ जून को ओरलांडो में हैती और चार दिन बार बोस्टन में पेरू के साथ खेलना है।

कोपा अमेरिका का फाइनल न्यूज जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी क्षमता 83 हजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493