गौरी खान ने पेश किया संग्रह ‘कॉकटेल एंड ड्रीम्स’

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी और उद्यमी गौरी खान ने शुक्रवार को अपना नवीनतम संग्रह ‘कॉकटेल एंड ड्रीम्स’ पेश किया। गौरी ने मशहूर डिजाइनर सत्या पॉल के स्पिं्रग-समर 2016 संग्रह की सह-डिजाइनिंग की है।

ब्रांड की 30वीं सालगिरह के लिए गौरी खान द्वारा सह-डिजाइन किए गए तीन संग्रहों के अंतिम संस्करण को यहां डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में पेश किया गया।

‘कॉकटेल एंड ड्रीम्स’ संग्रह के बारे में गौरी ने संवाददाताओं से कहा, “सत्या पॉल के साथ यह मेरा तीसरा संग्रह है। जब हम संग्रह डिजाइन करते हैं, तब हम सबसे पहले इस बात का ध्यान रखते हैं कि जो साड़ी हम डिजाइन कर रहे हैं, वह किस खास मौके के लिए है। यह संग्रह मुख्यतौर पर इवनिंग वियर है और इस बात को ध्यान में रखते हुए लाल, पीले और और अन्य चमकीले रंगों का प्रमुखता से इस्तेमाल किया गया है।”

संग्रह में सैटिन, जॉर्जेट और सिल्क फैब्रिक्स को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

डिजाइनिंग के लिए प्रेरणास्रोत के बारे में पूछे जाने पर गौरी ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रेरणा आसपास ही होती है। किसी भी देश की यात्रा के दौरान या फिर सड़कों पर चलते हुए मुझे कहीं से भी डिजाइन्स के लिए प्रेरणा मिल जाती है। मुझे वास्तुकला और आसपास के परिवेश से प्रेरणा मिलती है।”

संग्रह में साड़ियों के अलावा स्कार्फ, टाई, बैग्स और क्लच भी शामिल हैं।

डीएलएफ प्रोमेनेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मॉल प्रमुख डिनाज मधुकर ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि ब्रांड की सहभागिता में गौरी के नए संग्रह ‘कॉकटेल एंड ड्रीम्स’ को बेहद पसंद किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493