मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं!’ में विभूति नारायण का किरदार निभा रहे अभिनेता आसिफ शेख को खाना बनाना बेहद पसंद है और जब वह लोगों को अपने हाथ का बना खाना खाते देखते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होती है।
आसिफ ने एक बार अपने दोस्तों और सह कलाकारों को घर की बनी बिरयानी की पार्टी दी।
आसिफ ने कहा, “मुझे खाना बनाना पसंद है और इससे भी ज्यादा लोगों को अपने हाथ का बना खाना खाते देखना पसंद है। उनके संतुष्ट चेहरे देखकर मुझे खुशी मिलती है।”
‘भाबी जी घर पर है!’ का प्रसारण एंड टीवी पर होता है। इसमें सौम्या टंडन और रोहिताश गौड़ भी हैं।
dharmpath.com dharmpath