तुरिन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के क्लब जुवेंतस ने फ्रांसीसी डिफेंडर पेट्रिस इवरा के सामने अगले दो साल तक अपने साथ जुड़ने रहने का प्रस्ताव दिया है।
इवरा ने कहा, “क्लब चाहता है कि मैं अगले दो साल तक उसके साथ रहूं। इस प्रस्ताव के लिए मैं क्लब का ध्यान रखना चाहता हूं। मेरे लिए यह काफी भावनात्मक प्रस्ताव है। अब यह फैसला पूरी तरह मुझ पर है।”
इवरा ने हालांकि कहा कि वह अगर इस सीजन के बाद तुरिन छोड़ भी देते हैं तो वह खेलना जारी रखेंगे।
इवरा के मुताबिक वह मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्टार रायन गिग्स और एसी मिलान के महान खिलाड़ी पाओलो माल्दीनी से प्रेरित है। दोनों खिलाड़ी 40 साल तक पेशेवर फुटबाल खेले थे।
dharmpath.com dharmpath