ओलम्पिक में एक ग्रुप में नहीं होंगे ब्राजील, अर्जेटीना

रियो डी जेनेरियो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील, अर्जेटीना, मेक्सिको और जापान इस वर्ष रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के फुटबाल टूर्नामेंट में एक ही ग्रुप में शामिल नहीं होंगे।

फीफा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चारों टीमों का नाम एक ही पॉट में आया है, जिसका मतलब है कि टूर्नामेंट के दौरान ये टीमें ग्रुप स्तर पर आपस में नहीं भिड़ेंगी।

फीफा ने कहा कि विभिन्न पॉट में टूर्नामेंट में खेलने वाली 16 टीमों को पिछले पांच ओलम्पिक में किए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर रखा गया है।

पॉट में शामिल टीमों का ड्रॉ 14 अप्रैल को रियो के मार्काना स्टेडियम में होगा।

ओलम्पिक फुटबाल पुरुष टूर्नामेंट ब्राजील के छह शहरों में तीन से 20 अगस्त तक खेला जाएगा।

पुरुष प्रतियोगिता :

पॉट 1: ब्राजील, अर्जेंटीना, मैक्सिको, जापान

पॉट 2 : नाइजीरिया, दक्षिण कोरिया, होंडुरास, इराक

पॉट 3: स्वीडन, फिजी, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका

पॉट 4: अल्जीरिया, कोलंबिया, डेनमार्क, जर्मनी

महिला प्रतियोगिता :

पॉट 1: ब्राजील, अमरीका, जर्मनी

पॉट 2: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन

पॉट 3: कनाडा, चीन, न्यूजीलैंड

पॉट 4: कोलम्बिया, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493