लंदन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस के लिए खेलने वाले स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के मुख्य कोच अर्सेने वेंगर की नजरों में हैं। वेंगर, मोराटा को आर्सेनल में लाना चाहते हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वेंगर इस सत्र में टीम के प्रदर्शन से निराश हैं और दोबारा टीम को तैयार करना चाहते हैं।
डेली टेलीग्राफ में शुक्रवार को छपी खबर के अनुसार मोराटा वेंगर की पहली पसंद हैं। उन्होंने दो साल पहले भी मोराटा को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की थी।
ऐसी भी अटकलें हैं कि स्पेन का फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड अपने खिलाड़ी को वापस खरीदने के नियम का उपयोग कर मोराटा का वापस ला सकता है और उसे ज्यादा रकम देने वाले क्लब को बेच सकता है।
आर्सेनल को मोराटा के लिए 4.2 करोड़ डालर से ज्यादा की रकम अदा करनी पड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath