दक्षिण सूडान को चीन से 1700 टन चावल की मदद

जुबा में इस सप्ताह की शुरुआत में संपन्न हुए दान समारोह के दौरान देश में चीन के राजदूत मा कियांग ने कहा कि चीन, दक्षिण सूडान में बिगड़ती मानवीय स्थिति के बारे में चिंतित है।

कियांग ने कहा, “चावल का दान करना जुलाई 2015 में दो सरकारों के बीच ‘चाइनीज डोनेशन’ को लेकर बनी सहमति का पहला चरण है।”

राजदूत के अनुसार, जुबा के लिए चीन की ओर से दक्षिण सूडान सरकार की एजेंसी राहत एवं पुनर्वास आयोग को चिकित्सा सहायता भी भेजी जाएगी।

उपजाऊ फसल की कमी के कारण दक्षिण सूडान को भोजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर 2013 में गृहयुद्ध शुरू होने के कारण देश में मानवीय प्रयासों पर काफी प्रभाव पड़ा है।

कियांग ने कहा कि दक्षिण सूडान को जिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उसके समाधान में चीन अपना प्रयास जारी रखेगा।

इस सहायता के लिए दक्षिण सूडान के मानवीय मामलों की मंत्री एवुत देंग अचुइल ने चीन का शुक्रिया अदा किया और कहा, “आपकी मदद से निश्चित तौर पर हमारी सरकार और लोगों की पीड़ा कम होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493