डीएनए परीक्षण से आर्कबिशप के असली पिता की पहचान

लंदन, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कैंटरबरी के आर्कबिशप ने घोषणा की है कि एक डीएनए टेस्ट से उनके असली पिता के बारे में पता चला है और यह उनके लिए ‘बेहद आश्चर्यजनक है।’

बीबीसी की रपट के मुताबिक, श्रद्धेय जस्टिन वेल्बी (60) को पता चला है कि वह पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के अंतिम निजी सचिव दिवंगत एंथोनी मोंटेग ब्राउनी के बेटे हैं।

अब तक वह मानते रहे थे कि उनके पिता शराब विक्रेता गेविन वेल्बी थे, जिनका 1977 में निधन हो गया था।

उनकी मां लेडी विलियम्स ने पुष्टि की है कि गेविन वेल्बी से 1955 में विवाह होने से पूर्व उनका ब्राउनी के साथ ‘संबंध’ था।

विलियम्स जिनकी गेविन वेल्बी से शादी 1955 में टूट गई थी, उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर चर्चिल के अंतिम कार्यकाल में उनके सचिव के तौर पर काम किया था।

उन्होंने कहा कि यह खबर उनके लिए ‘लगभग अविश्वसनीय सदमे’ की तरह है और हालांकि उनकी उस समय की यादें धुंधली हो चुकी हैं। उन्होंने याद किया कि एक बार काफी मात्रा में शराब के सेवन के बाद वह ब्राउनी के साथ सोई थीं।

डेली टेलीग्राफ की रपट के मुताबिक, आर्कबिशप वेल्बी की पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर उनके शोध के बाद वेल्बी ने अपना डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया था।

डीएनए टेस्ट के परिणाम के मुताबिक, ब्राउनी और आर्कबिशप वेल्बी के पिता-पुत्र होने की संभावना 99.9779 प्रतिशत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493