वियतनाम के नवनियुक्त राष्ट्रपति ने प्रमुख प्राथमिकताएं सामने रखीं

स्थानीय वियतनाम न्यूज की शुक्रवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में फुक ने कहा कि इन प्राथमिकताओं में वृहद अर्थव्यवस्था को स्थिर करना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, प्रशासनिक प्रक्रिया में सुधार लाना, स्टार्ट-अप्स को उत्साहित करना, रचनात्मकता व प्रतिभा का उपयोग करना तथा विकास के तमाम संभावित संसाधनों के लिए समर्थन जुटाना शामिल है।

फुक ने कहा कि राज्य प्रशासन में अनुशासन लाने के साथ ही समस्त समाज को मजबूत किया जाएगा। भ्रष्टाचार व अपव्ययिता को नीचे लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार संकल्प के साथ स्वतंत्रता, संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा करेगी।

फुक ने कहा कि सरकार कमियों को दूर करने, लोकतंत्र बरकरार रखने, व्यापक नवीकरण में तेजी जारी रखने तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संबंध बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493