सभी वोटों की गणना के बाद व्योमिग में सैंडर्स ने 10 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।
हालांकि, सैंडर्स की जीत से उनके चुनाव प्रचार अभियान पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि राज्य के 14 प्रतिनिधियों में से केवल सात उनके साथ हैं।
डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार के नामांकन से संबंधित कन्वेंशन जुलाई में होना है और उम्मीदवारी जीतने के लिए सैंडर्स को 2,383 प्रतिनिधियों की जरूरत है, लेकिन इस समय उनके पास करीब 1,000 प्रतिनिधि ही हैं।
हिलेरी के पास पहले से ही 2,383 प्रतिनिधियों में से आधे से अधिक हैं और इस मामले में उन्हें सैंडर्स से 200 से अधिक प्रतिनिधियों की बढ़त हासिल है।
अगला कॉकस 19 अप्रैल को न्यूयॉर्क में होगा, जिसे सभी उम्मीदवारों और पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पिछले सप्ताह विस्कॉन्सिन प्राइमरियों में रिपबिल्कन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के आगे चल रहे दावेदारों डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी को क्रमश: सीनेटर टेड क्रूज तथा बर्नी सैंडर्स से हार का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath