पाकिस्तान ने केरल मंदिर हादसे पर संवेदना जताई

इस्लामाबाद, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने रविवार को पड़ोसी मुल्क भारत के दक्षिणी राज्य केरल के मंदिर में लगी आग पर दु:ख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई।

विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “पाकिस्तान की सरकार व लोग मंदिर में हुए अग्निकांड में हुई मौतों पर दु:ख जताते हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमें शोकसंतप्त परिवारों से पूरी हमदर्दी है। हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493