मेड्रिड, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने अपने चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल से दो दिन पहले शनिवार को खेले गए स्पेनिश लीग मुकाबले में इबार को 4-0 से हरा दिया।
रियल को मंगलवार को फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन से चैम्पियंस लीग का दूसरे चरण का क्वार्टर फाइनल मैच खेलना है। पहले चरण के मुकाबले में रियल 0-2 से हार गया था।
चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब रियल को यह मैच किसी भी हार में बड़े अंतर से जीतना होगा।
बहरहाल, रियल के लिए इबार के खिलाफ जेम्स रोड्रिग्वेज, लुकास वास्क्वेज और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने गोल किए।
dharmpath.com dharmpath