विश्व सिनेमा विकसित हो रहा : गुलशन

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में संभावनाएं तलाश रहे बॉलीवुड के ‘बेडमैन’ गुलशन ग्रोवर ने कहा है कि विश्व सिनेमा विकसित हो रहा है।

गुलशन ने आईएएनएस से कहा, “मैं एक मलेशियाई, ऑस्ट्रेलियाई और इतालवी फिल्म में काम कर रहा हूं और मेरा मानना है कि विश्व सिनेमा वाकई विकसित हो रहा है। क्योंकि ये फिल्में विभिन्न संस्कृतियों के बारे में बात करती हैं और इनमें कुछ अद्भुत सामग्री है। अलग-अलग तरह की फिल्में करने से आपको ढेर सारी चीजें सीखने को मिलती हैं।”

वर्तमान समय में वह अपनी बेव फिल्म ‘बेडमैन’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए कुछ नया भी है। मैं कुछ नया तलाश रहा हूं और मुझे लगता है कि यह विकास करने का समय है। लेकिन कोई भी यह नहीं कह सकता कि यह आने वाले वर्षो में कैसे सामने आएगा। हमें वेब श्रृंखला और वेब फिल्मों के बारे एक बेहतर तस्वीर मिलेगी।”

‘बैडमैन’ को सौमिक सेन और कामेडियन अनुभव पाल ने मिलकर लिखा है। सेन इस फिल्म के निर्देशक भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493