गियानी ने क्रीमिया के समर्थन का आभार जताया

सिम्फेरोपोल (रूस), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने फरवरी में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में उनके समर्थन और जीत के बाद शुभकामनाएं देने के लिए क्रीमिया फुटबाल संघ (सीएफयू) का शुक्रिया अदा किया।

सीएफयू ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फीफा के अध्यक्ष गियानी का एक पत्र शनिवार को सीएफयू को मिला, जिसमें उन्होंने रूस के दक्षिणी प्रायद्वीप के फुटबाल अधिकारियों का उनके समर्थन और प्रोत्साहन के लिए शुक्रिया अदा किया।

गियानी के पत्र में लिखे संदेश को सीएफयू ने बताया, “आपकी शुभकामनाओं, समर्थन और प्रोत्साहन के रूप में भेजे गए संदेशों के लिए मैं अपना आभार शब्दों में बयां नहीं कर सकता।”

पत्र में आगे लिखा गया था, “हम एकजुट होकर फीफा में फुटबाल और फुटबाल में फीफा को फिर से लाकर अपने संगठन की प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और गर्व को वापस लाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493