निहारिका खान ‘फैन’ प्रेरित परिधानों के प्रचलन को आशान्वित

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मनीष शर्मा निर्देशित फिल्म ‘फैन’ के लिए परिधान डिजाइन कर चुकी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डिजाइनर निहारिका खान का कहना है कि शाहरुख ने फिल्म में जैसे परिधान पहने हैं, उन्हें उनसे प्रेरित परिधानों के प्रचलन में लाने को लेकर आशान्वित हैं।

‘फैन’ प्रेरित क्लोदिंग लाइन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर निहारिका ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। मेरा मानना है कि फिल्म अगर अच्छी कमाई करती है तो उससे जुड़े सभी लोगों को इसका लाभ मिलता है।”

डिजाइनर ने कहा, “लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि हमने जो परिधान बनाए हैं, वे शाहरुख को इतने पसंद आए हैं कि उन्होंने उनमें से काफी कपड़ों को अपने वॉर्डरोब में शामिल किया है। यह एक बड़ी सराहना है।”

‘फैन’ के जरिए वह कैसा स्टाइल स्टेटमेंट रचना चाहती थीं?

इस सवाल पर निहारिका ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं कोई भी स्टाइल स्टेटमेंट रच रही हूं। मैं केवल दो किरदार रच रही हूं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अगर आप कहें कि दिल्ली बनाम मुंबई या उच्च वर्ग बनाम निम्न वर्ग या युवा व्यक्ति बनाम वृद्ध व्यक्ति- हम वही रचने की कोशिश कर रहे हैं।”

निहारिका ने ‘रॉक ऑन’, ‘द डर्टी पिक्च र’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ जैसी फिल्मों के परिधान भी डिजाइन किए हैं।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म 15 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493