मास्टर्स गोल्फ : लाहिड़ी पहुंचे 38वें स्थान पर

अगस्ता (जॉर्जिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी अनिर्ब लाहिड़ी यहां जारी 80वें मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर की समाप्ति के बाद 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

अगस्ता (जॉर्जिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी अनिर्ब लाहिड़ी यहां जारी 80वें मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर की समाप्ति के बाद 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

लाहिड़ी ने शनिवार को थ्री ओवर 75 का कार्ड खेला और अपनी स्थिति बेहतर की। 28 साल के इस खिलाड़ी ने दूसरे और सातवें होल पर बर्डी हासिल की लेकिन पहले, तीसरे, 15वें और 16वें होल पर बोगी लगा बैठे।

विश्व के 51वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने बीते तीन दिनों में अपने खाते में एट ओवर 224 स्कोर जुटा लिए हैं। दूसरे और पहले दौर में वह 73 और 76 का स्कोर बनाने में सफल रहे थे।

बीते साल मास्टर्स टूर्नामेंट में लाहिड़ी 49वें स्थान पर रहे थे। अब तक इस साल उनकी जो स्थिति है, उसे देखते हुए तो लगता है कि वह बीते साल की तुलना में अपना प्रदर्शन सुधारने में सफल होंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493