यह बात सरकारी आंकड़ों से सामने आई है। पर्यटकों के इतने बड़ी संख्या में पहुंचने का श्रेय फ्रांस के संपन्न इतिहास, विपुल संस्कृति और प्राकृतिक धरोहरों को जाता है। फ्रांस में छुट्टियां मनाने आने वाले विदेशियों की संख्या में 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
फ्रांस में विदेश मंत्रालय के पास ही पर्यटन विभाग का जिम्मा भी है। इसने अपनी रिपोर्ट में पर्यटकों की संख्या में आए नाटकीय उछाल के लिए एशियाई पर्यटकों को जिम्मेदार बताया, जिसमें 22.7 फीसदी का उछाल आया है।
एशियाई पर्यटकों में एक बहुत बड़ी संख्या चीन से आई थी। चीन से पिछले साल यानी 2015 में 22 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जबकि इस अवधि के दौरान 5,00,000 भारतीय पर्यटक फ्रांस आए थे, जो फ्रांस के प्रति उनकी बढ़ी आसक्ति को दिखाते हैं।
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-मार्क-अयरौल्त ने कहा कि वह फ्रांस को पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
dharmpath.com dharmpath