बीजिंग में महिलाएं आत्मरक्षा के गुर सीखने की इच्छुक

बीजिंग में पिछले मंगलवार को जारी वीडियो में चाओयांग जिले के यीटल होटल में एक शख्स को महिला का गला पकड़कर उसे होटल से बाहर खींचते हुए देखा गया है।

यह पीड़िता बीजिंग में कारोबार के सिलसिले में आई थी। उसने चीन की लोकप्रिय सोशल नेटवर्किं ग साइट वीबो पर कहा कि उनके साथ यह दरिंदगी पांच से छह मिनट तक होती रही, जो सीसीटीवी में कैद है।

इस घटना को एक होटलकर्मी देख रहा था, लेकिन उसने इसे रोकने की कोशिश नहीं की, जबकि महिला मदद के लिए चिल्लाती रही।

इस वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी शख्स का उपनाम ली (24) है। इसे बीजिंग से लगभग 70 किलोमीटर हेनान प्रांत के शुचांग शहर से गुरुवार को पकड़ा गया। इस घटना के बाद महिलाओं को खतरे से निपटने के लिए इंटरनेट पर मार्शल आर्ट्स और अन्य गुर सीखने के लिए बताया जा रहा है।

इनमें महिलाओं के लिए निर्देशित दिशानिर्देशों में यह बताया गया है कि जब वह अकेली हों तो खतरे से कैसे बचें। महिलाओं ने इसमें खूब रुचि दिखाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493