ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के अध्यक्ष डेव कैमरन ने बीते कुछ समय से जारी अपनी आलोचनाओं को गलत ठहराते हुए कहा है कि उन्होंने हमेशा ही क्रिकेट के भले के लिए काम किया है।
समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, दोबारा चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने कैमरन ने कहा कि उन्होंने जितनी भी आलोचना झेली है, वह सब विवेकहीन है। उन्होंने कहा है कि अंत में उनके बारे में इतिहास ही बताएगा कि वह सही थे या गलत।
बोर्ड अध्यक्ष टी-20 विश्व कप जीतने के बाद कप्तान डैरेन सैमी द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि बोर्ड ने उनका सम्मान नहीं किया के बाद सबकी आलोचना झेल रहे हैं।
कैमरन ने रविवार को कहा, “मैं यहां खेल को बर्बाद करने के लिए नहीं हूं। हमने तीन खिताब जीते लेकिन ऐसा लग रहा था कि मैं सब कुछ बर्बाद करना चाहता हूं।”
उन्होंने कहा, “मेरी आलोचना पर मैं विश्ंवास नहीं कर सकता। वह विवेकहीन हैं। मेरा दिल कैरिबियाई खिलाड़ियों के साथ 100 फीसदी है। मैं कैरिबियाई हूं। मैं वेस्टइंडीज क्रिकेट का भला चाहता हूं।”
कैमरन का कार्यकाल भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज की टीम के दौरे से नाम वापस लेने के बाद से विवादों में रहा है।
उन्होंने कहा कि उनके हाल ही में किए गए ट्वीट को गलत समझा गया।
उन्होंने कहा, “मैंने अपने टवीट को लेकर काफी आलोचना झेली है। मेरी टाइमलाइन पर जाकर देखिए।”
कैमरन ने कहा, “मेरी टाइमलाइन पर हर दिन प्रेरणादायक ट्वीट मिलेंगे। किसी ने क्यों उस ट्वीट पर ध्यान नहीं दिया जिसमें मैंने कहा था कि सैमी और मार्लन सैमुएल्स को अपने आलोचकों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “मैंने सैमी और स्टाफनी टेलर को शुभकामानएं भी दी थीं। इतिहास मेरे साथ न्याय करेगा। मेरे बारे में इतिहास ही बताएगा।”
dharmpath.com dharmpath