जापान : ड्रोन से होम डिलीवरी सेवा का परीक्षण शुरू

टोक्यो, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान की सरकार ने सोमवार को चिबा शहर में ड्रोन होम डिलीवरी सेवा का परीक्षण शुरू किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, ड्रोन से कपड़े, शराब और दूध के डिब्बों की आपूर्ति की जाएगी। हालांकि देश के कानून के मुताबिक जिन स्थानों पर ड्रोन की आवाजाही पर प्रतिबंध है, उन इलाकों में यह सेवा नहीं होगी।

अब तक ड्रोन पार्को, व्यापारिक केंद्रों और आवासीय इमारतों की छत पर सफलतापूर्वक उतरा है।

अगले चरण में ये ड्रोन टोक्यो बे से चिबा तक माल ढुलाई करेंगे, जिनकी दूरी 10 किलोमीटर है। इस परीक्षण का लक्ष्य भारी बारिश और तेज हवा के दौरान भी ड्रोन के माध्यम से आपूर्ति की तकनीक विकसित करना है, साथ ही ड्रोन के लिए एक यातायात नियंत्रण प्रणाली स्थापित करने पर भी काम चल रहा है।

जापान की ई-कॉमर्स के क्षेत्र की विशाल कंपनी राकूटेन, टेक फर्म एनईसी और एयोन सुपरमार्केट चेन समेत कई कंपनियां 2020 में टोक्यो में होनेवाले ओलंपिक खेलों तक ड्रोन डिलीवरी सेवा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सरकार, इसके अलावा ड्रोन के माध्यम में दूरदराज के क्षेत्रों में साल 2018 तक दवाइयों की आपूर्ति की भी तैयारी कर रही है। इसके लिए माल ढोनेवाले विमान और ड्रोन के मार्गो को विनियमित करने के लिए नए कानून बनाने की जरूरत होगी।

जापान में पिछले साल सितंबर तक ड्रोन को लेकर विशेष कानून नहीं था, जब कि प्रधानमंत्री शिंजो आबे के घर की छत पर एक रेडियोएक्टिव धातु वाला ड्रोन पाया गया था।

वर्तमान नागरिक विमानन कानून के तहत घनी आबादी बाले रिहाइशी इलाकों में और हवाईअड्डे के आसपास ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493