आईएस के 22 आतंकवादी मारे गए

रमादी, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के पश्चिमी अनबर प्रांत में संघर्षो और बम हमलों के बीच आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 22 आतंकवादियों को रविवार को मार गिराया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि आईएस के नियंत्रण से रमादी के मुक्त होने के बाद हजारों परिवार अपने घरों को लौट आए हैं।

सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि आईएस को बगदाद से 160 किलोमीटर दूर स्थित हीत शहर से खदेड़ने के लिए चलाए गए अभियान में सुरक्षा बल के जवान और सहयोगी अर्धसैनिक सुन्नी लड़ाके संघर्ष कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि अल-काला और उम्मल जिलों पर कब्जा जमाने के बाद सेनाओं की हीत पर पकड़ अधिक मजबूत हो गई है।

हीत में फिर भी संघर्ष जारी है। इसमें अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना मदद कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493