प्रिंस विलियम, केट से मुलाकात खास रही : सोफी

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री और गायिका सोफी चौधरी भी ब्रिटिश शाही दंपति प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का स्वागत करने वाली बॉलीवुड हस्तियों में शामिल थीं और उन्होंने इस मुलाकात को बेहद खास बताया।

सोफी ने ट्वीट किया, “ब्रिटिश मूल की एशियाई नागरिक होने के नाते विलियम और केट से मिलना काफी खास रहा। बेहद उदार और सुंदर और उनका दान का कार्य काफी प्रेरणादायक है। भारत में शाही दौरा।”

विलियम और केट ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें सोफी, परिणीति चोपड़ा, हुमा कुरैशी और जैकलीन फर्नाडीज को मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए परिधान में देखा गया।

उन्होंने मनीष को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, “हम सबको इतना सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद मनीष। आप सबसे अच्छे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493