ट्रंप, हिलेरी को न्यूयॉर्क में बड़ी बढ़त : सर्वेक्षण

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर न्यूयॉर्क और पेंसिलवेनिया में हुए मत सर्वेक्षण में 20 अंकों की बढ़त हासिल हुई है। हालिया सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।

‘फॉक्स न्यूज’ की रविवार को जारी सर्वेक्षण में कहा गया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी बनने की होड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन भी अपने प्रतिद्वंद्वी सीनेटर बर्नी सैंडर्स से दोनों राज्यों में दोहरे अंकों से आगे हैं।

न्यूयॉर्क में पार्टी का प्रत्याशी तय करने के लिए मतदान यानी प्राइमरी 10 अप्रैल को हुआ, जबकि पेंसिलवेनिया में 26 अप्रैल को होना है।

न्यूयॉर्क फॉक्स न्यूज के सर्वेक्षण से पता चलता है कि ट्रंप राज्य भर में रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिनिधियों में 50 फीसदी से अधिक को अपने खेमे में करने के लिए ट्रंप को न्यूयॉर्क के सभी 95 प्रतिनिधियों को पाना होगा और इसके लिए सभी 27 संसदीय जिलों में अधिकांश मत हासिल करने होंगे।

फॉक्स न्यूज के सर्वेक्षण के अनुसार, न्यूयार्क के रिपब्लिकन मतदाताओं में ट्रंप को 54 फीसदी समर्थन है, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ओहियो के गवर्नर जॉन कासिच को 22 फीसदी और टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज को 15 फीसदी।

इसी सर्वेक्षण में कहा गया है कि पेंसिलवेनिया में रिपब्लिकन पार्टी के मतदाताओं में ट्रंप को 48 फीसदी, कासिच को 22 फीसदी और क्रूज को 20 फीसदी मत मिलते दिख रहा है।

फॉक्स न्यूज के सर्वेक्षण में हाल ही में लगातार पराजय झेलने के बाद हिलेरी न्यूयॉर्क और पेंसिलवेनिया में जीत हासिल करती नजर आ रही हैं। यहां वह सैंडर्स पर क्रमश: 16 एवं 11 अंकों की बढ़त बनाती नजर आ रही हैं।

न्यूयॉर्क में क्लिंटन को सैंडर्स पर 37 फीसदी के मुकाबले 53 फीसदी, जबकि पेंसिलवेनिया में 38 फीसदी के मुकाबले 49 फीसदी मतदाताओं का समर्थन हासिल है।

न्यूयॉर्क में यह सर्वेक्षण चार से सात अप्रैल के बीच कराया गया। इसमें 1403 मतदाताओं ने भाग लिया। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए 801, जबकि रिपब्लिकन के लिए 602 मतदाताओं को शामिल किया गया। पेंसिलवेनिया में भी इसी अवधि में यह सर्वेक्षण हुआ, जिसमें कुल 1607 मतदाता शामिल किए गए। बताया गया है कि परिणाम में 3.5 फीसदी ऊपर-नीचे हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493