नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रियंका को यह पुरस्कार दिया।
पुरस्कार ग्रहण समारोह में साड़ी पहने पहुंचीं प्रियंका बिल्कुल ‘देसी गर्ल’ लग रही थीं।
पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका लगभग एक दशक से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। प्रियंका ने हाल में अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वोंटिको’ में अपनी भूमिका से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है।
हाल में प्रियंका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और कई पुरस्कार समारोहों में पुरस्कार जीते थे। प्रियंका जल्द ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ में भी दिखाई देंगी।
dharmpath.com dharmpath