रियो ओलम्पिक मुख्य मीडिया केंद्र खुला

रियो डी जेनेरियो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो में इस साल होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए तैयार मुख्य मीडिया केंद्र (एमपीसी) और लाइव साइट को खोल दिया गया है।

ये दोनों केंद्र मुख्य ओलम्पिक पार्क में स्थित हैं। दक्षिण अमेरिका में पहली बार ओलम्पिक खेल हो रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के कोऑर्डिनेशन कमिशन के प्रमुख नवल अल मौतावाकेल ने सोमवार को एमपीसी का उद्घाटन किया। इस दौरान रियो के मेयर एडवडरे पेस और आयोजन समिति के अध्यक्ष कार्लोस नुजमान भी मौजूद थे।

मौतावाकेल ने एमपीसी की जमकर तारीफ की और कहा कि यहां से दुनिया के सामने सुंदर खबरें जाया करेंगी। यह स्थान वाकई बहुत सुंदर है और यहां बैठकर 5500 पत्रकारों के काम करने का मौका मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493