मेड्रिड, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के पूर्व डिफेंडर प्रेडो दे फिलिप का यहां निधन हो गया।
स्पेनिश क्लब ने प्रेडो के निधन की जानकारी दी।
प्रेडो का जन्म मेड्रिड में 1944 में हुआ था। उनके खेलते हुए टीम ने 1966 में यूरोपीयन कप जीता था। इसके अलावा क्लब ने प्रेडो के साथ पांच ला लीगा खिताब और एक कोपा डेल रे खिताब जीता था।
प्रेडो ने रियल के लिए कुल 170 मैच खेले और वह 1960 के दशक में यूरोपीय फुटबाल पर राज करने वाले रियल के सबसे अच्छे डिफेंडरों में से एक थे।
dharmpath.com dharmpath