अमेरिका के 144 सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘थेरी’

चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘थेरी’ गुरुवार को अमेरिका के 144 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का बुधवार को कुछ खास जगहों पर विशेष प्रीमियर भी होगा।

उत्तरी अमेरिका में फिल्म की वितरक कंपनी ‘सिनेगेलेक्सी इंक’ के अनुसार, हाल के वर्षों में विजय की कोई फिल्म इस पैमाने पर रिलीज नहीं हुई है।

‘सिनेगेलेक्सी इंक’ ने एक बयान में कहा है कि यह फिल्म अमेरिका के लॉस एंजिल्स, डबलिन, मैनचेस्टर और नेवार्क सहित अन्य शहरों के 144 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एटली द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।

यह फिल्म विश्व भर के सिनेमाघरों में गुरुवार को रिलीज होगी, जबकि इसका तेलुगू संस्करण ‘पुलिसओडु’ शुक्रवार को रिलीज होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493