काठमांडू, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी नेपाल में मंगलवार को हुए एक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि बचावकर्मियों को दुर्घटनास्थल से 10 और शव मिले हैं। सुबह में बचावकर्ताओं ने बताया था कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बस खोटांग जिले से राजधानी काठमांडू आ रही थी और उसी दौरान महादेवस्थान में सड़क से 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटनास्थल राजधानी काठमांडू से करीब 450 किलोमीटर दूर पूर्व में है।
नेपाल की सेना के अधिकारी व बचाव अभियान में जुटे मदन नेउपने ने कहा, “हमें दुर्घटनास्थल से 23 शव मिले हैं, जबकि 30 घायलों का इलाज हलेसी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। उनकी हालत नाजुक है।”
बताया गया है कि बस में क्षमता से अधिक, 50 यात्री सवार थे।
dharmpath.com dharmpath