पेरिस समझौता समारोह में शामिल होगा उत्तर कोरिया

संयुक्त राष्ट्र, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर के लिए इस माह होने वाले समारोह में शामिल होगा। इसका आयोजन न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 22 अप्रैल को किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा मंगलवार को जारी रपट के अनुसार, कार्यालय ने कहा कि उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रि सू-योंग इस समारोह में भाग लेंगे।

कार्यालय की ओर से कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून और विदेश मंत्री की इस समारोह से अलग बातचीत होगी या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

इस पेरिस समझौता समारोह में 130 से अधिक देशों ने शामिल होने की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 22 अप्रैल को ही इस समझौते को हस्ताक्षर के लिए खोला जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र की रूपरेखा के अनुरूप जलवायु परिवर्तन सम्मेलन यानी यूएन फ्रेमवर्क कंवेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) के तहत 196 देशों ने इसे स्वीकार किया है। पेरिस समझौता पूरी दुनिया के लिए एक लक्ष्य तय करता है, जिसके अनुसार औद्योगिकीकरण के पहले के तापमान की स्थिति से वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी दो डिग्री सेल्सियस से कम रखना है। प्राथमिकता इसे 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ही रखने की रहेगी।

समान लेकिन विभिन्नता वाली जिम्मेदारियों और उनकी क्षमता के आधार पर विकसित देश वर्ष 2020 तक 100 अरब डॉलर जुटाने पर सहमत हुए हैं, ताकि विकासशील देशों को अपनी अर्थव्यवस्था में पूरी तरह से बदलाव करने में मदद कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493